मथुरा, सितम्बर 13 -- परंपरागत वार्षिक श्रीराम लीला महोत्सव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरु हो गईं हैं। शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर लें। रामलीला मैदानों/ स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों का रूट चेक कर सफाई कराएं। मंदिरों तथा आस पास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण महोत्सव को प्लास्टिक मुक्त महोत्सव मनाएं। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर एवं राम लीला मैदान के आस पास सफाई कराकर स्ट्रीट लाइट सही कराएं, सड़कों की मरम्मत करा लें। उन्होंने नालों की सफाई एवं चूना और एंटी लार्वा का...