लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से रविवार को रामलला दर्शन के लिए साकेतधाम भ्रमण यात्रा का आयोजन किया गया। हास्य कवि अमित अनपढ़ के संयोजन में 51 युवा कवि व कवियत्रियों का दल अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर एमएलसी व एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने सभी कवियों को मंगलकामनाएं दीं। फटका पहना कर कवियों को विदा किया। युवा साहित्य चेतना मंच द्वारा आयोजित इस काव्यमयी यात्रा का संचालन ऋतु मुनेन्द्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...