मेरठ, दिसम्बर 13 -- मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्या गुरुकुल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को वाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को महर्षि विश्वामित्र के द्वारा यज्ञ रक्षा के लिए राजा दशरथ के पास श्रीराम-लक्षमण की मांग करने वाला वर्णन सुनाया। आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को राम-लक्ष्मण से प्ररेणा लेते हुए, अपने माता-पिता के लिए आज्ञाकारी और आदर्शवादी संतान बनना चाहिए। इस दौरान ओम तोमर, ठा. गजेन्द्र सिंह, दिव्या तोमर, देव तोमर, भावना सैनी, भाजपा नेता सुमित राणा, अशोक तोमर, धर्मेन्द्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बॉबी शर्मा, महावीर तोमर, सुरेन्द्र तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.