बरेली, जून 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित 13वीं, श्रीराम मूर्ति मेमोरियल प्रथम राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता पांच से सात जून को एसआरएमएस संस्थान में आयोजित हो रही है। विजेता को 70 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता के सह प्रायोजक स्टेज ग्लोबल मेरठ है। आयोजन सचिव डॉ. दीपेंद्र कमथान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में राज्य के 25 जिलों से करीब 525 खिलाड़ी भाग लेंगे। 10 टेबल पर होने वाले इस टूर्नामेंट को कवर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय रेफरी अमित सिंह, डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव, कंप्टीशन मैनेजर एन.के लाहिरी के अलावा 22 टेबल अंपायर्स भाग लेंगे। तीन दिन चलने वाले टूर्नामेंट में 750 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रीय वरीयता प्राप्त दिव्यांश श्रीवास्तव, सार्थ मिश्रा, अवनी त्रिपाठी भाग ले रहे हैं। नेशनल चैंपियन...