बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन छह की विजेता एमडीसीए मेरठ की टीम बनी। रविवार को फाइनल मुकाबला एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड में दुधिया रोशनी में मेरठ व आईके नेक्स्ट जनरेशन बुलंदशहर के बीच खेला गया। विजेता टीम को दो लाख रुपये, उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए 345 रन बनाने के साथ एक विकेट लेने वाले ऋतुराज को 11 हजार का दिया गया नकद पुरस्कार। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच भी ऋतुराज को मिला। टॉस जीतकर आईके नेक्स्ट जेनरेशन बुलंदशहर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी एमडीसीए मेरठ की टीम ने 15.4 ओवरों में 156 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए। मेरठ...