उरई, जनवरी 26 -- जालौन। ब्लॉक क्षेत्र के हीरापुर में हुए नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सुबह से श्रद्धालुओं की यज्ञ स्थल पर आवाजाही शुरू हो गई। भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंडों में आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ संचालक रामकुमार दास व यज्ञाचार्य विकास शुक्ला ने यज्ञ की सभी क्रियाएं कराईं। उन्होंने कहा यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है। यज्ञ से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। यज्ञ के दौरान अग्नि देवता को समर्पित आहुतियों के साथ शांति पाठ और मंगल कामनाएं की गईं। भक्तों ने अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ स्थल पर भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। वहीं, कथा व्यास राम श्यामजी महाराज ने बताया कि सत्संग के प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.