चित्रकूट, जून 24 -- चित्रकूट। श्रीराम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की धांधली को लेकर कांग्रेसियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। पार्टी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अजय यादव को सौंपा है। मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर में दान के तौर पर आभूषणों के साथ ही करोड़ों की धनराशि आई है। जिसे जिम्मेदारों ने बंदरबाट किया है। आरोप लगाया कि धांधली में अभी तक जांच के नाम पर लीपापोती हो रही है। इस मामले की सही जांच कराकर धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- श्रीराम के नाम पर किया घोटाला बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस रंजना बरातीलाल पांडेय ने कहा कि पहले वोट चोरी, सांसद-विधायक को तोड़कर लोकतंत्र की हत्या की गई। अब भगवान श्री...