भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर। मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति भागलपुर की ओर से श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर गुरुवार को हबीबपुर बढ़ई टोला स्थित हनुमान मंदिर और काली मंदिर परिसर में 1008 दीप प्रज्ज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। समिति के अध्यक्ष भोला कुमार मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रदीप कुमार, महामंत्री शशि शंकर राय, संगठन महामंत्री शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश मंडल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.