औरैया, जनवरी 22 -- औरैया। अयोध्या में बने श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर जनपद न्यायालय परिषद में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में स्थित शिव मंदिर में विधिवत भोग अर्पित किया और इसके बाद 21 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की सहभागिता रही। आयोजन के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से जनपद में सुख-शांति और न्याय व्यवस्था के सुचारु संचालन की कामना की गई। इसके पश्चात प्रसाद स्वरूप लड्डुओं का वितरण किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक अनुराग त्रिपाठी और अतेंद्र पांडे ने बताया कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर सनातन आस...