रांची, मार्च 13 -- रांची। प्राचीन श्रीराम मंदिर, चुटिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा, शतचंडी महायज्ञ और रामनवमी उत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। तैयारियों को लेकर विजय कुमार साहू की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंदिर परिसर में बैठक हुई। इसमें मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने उत्सव की रूपरेखा तैयार की। बैठक में उमंग साहू, जगन्नाथ साहू, उदय पासवान और महंत गोकुलदास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...