गुमला, अप्रैल 30 -- रायडीह प्रतिनिधि । प्रखंड के कुलमुंडा में आयोजित रुद्र महायज्ञ गुरूवार को पूर्णाहुति हवन के साथ विधिवत संपन्न हो गया। महायज्ञ के दौरान पूरा गांव राजा श्रीरामचंद्र की जय के उद्घोष से गुंजायमान रहा। संध्या में आयोजित श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव में सराबोर होकर श्रीराम नाम पर झूमते रहे। अयोध्या से पहुंचे कथा वाचक आचार्य प्रद्युम्नजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने हर रिश्ते में धर्म निभाकर आदर्श स्थापित किया। उन्होंने समाज में प्रेम, त्याग, समर्पण और सभी के सम्मान का संदेश दिया।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 21 कुंडीय रुद्...