दरभंगा, जनवरी 11 -- कमतौल। 14वें राजकीय अहिल्या गौतम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक जीवेश कुमार, गौतम न्यास समिति के उपाध्यक्ष बमबम, गंगेश्वर स्थान न्यास समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. रामप्रवेश ठाकुर, अहिल्यास्थान न्यास के अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर व सचिव हेमंत कुमार झा ने किया। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि अहिल्यास्थान इकलौता वह स्थल है जहां से भगवान श्रीराम ने माता अहिल्या का उद्धार कर विश्व को पहला महिला सशक्तीकरण का सन्देश दिया था। पांच पवित्र शक्ति के रूप में पूजी जाने वाली में से एक माता अहिल्या के उसी स्थान पर हम लोग 14वां राजकीय महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए प्...