मुंगेर, मार्च 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार की देर शाम नगर के प्राचीन काली मंदिर में श्रीराम नवमी शोभायात्रा की भव्य तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, स्वच्छता एवं अनुशासन सहित विभिन्न आवश्यक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित विवाह भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस वर्ष शोभायात्रा में सामाजिक एवं धार्मिक झांकियों का विशेष आकर्षण रहेगा।शोभायात्रा में भगवा ध्वज, गाजा-बाजा, ढोल-नगाड़ा एवं घोड़े की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। शोभा यात्रा मारवाड़ी टोला विवाह भवन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर पुन: विवाह भवन में समाप्त होगी। उसके बाद भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा। सर्व सम...