श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर निर्माण का मामला सदन में गूंजा
चित्रकूट, अगस्त 7 -- चित्रकूट। राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने सदन में प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज एवं बुंदेलखंड क्षेत्र को जोड़ने वाले श्रीराम दर्शन रेल पथ कॉरिडोर के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से पर्यटन को गति मिलेगी और प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा सुगम होगी। इसके साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या, प्रयागराज व चित्रकूट क्षेत्र देश की सनातन सांस्कृतिक चेतना, आध्यात्मिक परंपरा व प्रभु श्रीराम कके वनगमन से जुड़े प्रमुख तीर्थ क्षेत्रों में शामिल है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु इन स्थलों में दर्शन के लिए पहंुचते है। केन्द्र सरकार की ओर से श्रीराम वनगमन से जुड़े स्थलों को जोड़ने के लिए सड़क मार्ग के माध्यम से राम वनगमन पथ का विकास किया है। लेकिन इन प्रमुख धार्मिक व आध्यात्मिक स्थलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.