लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर क्षेत्र के मिशन चौक स्थित श्रीराम दरबार न्यास के तत्वावधान में प्रस्तावित भव्य श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। भूमि पूजन के उपरांत आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसर को फूलों, आकर्षक रोशनी और भक्ति संगीत से सजाया गया था। आरती के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए और लगातार जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम में कन्याओं की विशेष भागीदारी रही। पूजा अग्रवाल, राजनंदन...