गया, जनवरी 22 -- शहर के कोयरीबारी का इलाका प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर है। अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर श्रीराम मंदिर निर्माण उत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन भगवान श्रीराम, जानकी माता, लक्ष्मण, हनुमानजी, भारत माता, कृष्ण जी महाराज और खाटू श्याम जी की प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन को गुरुवार की शाम से ही शहर उमड़ पड़ा। बिहार युवा शक्ति की ओर से आयोजित उत्सव में रात तक भीड़ बनी रही। पूजन के बाद रात में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किए। कोयरीबारी का क्षेत्र जय श्रीराम और जय हनुमान के नारों से गूंज रहा चार दिवसीय श्रीराम मंदिर निर्माण उत्सव समारोह को लेकर कोयरीबारी इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पीरमंसूर से लेकर कोयरीबारी-नादरागंज मोड़ तक के इलाकों को...