लखनऊ, फरवरी 27 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद कस्बे की गल्ला मंडी गोशाला रोड पर स्थित ऐतिहासिक बुढ़िया शिवालय मंदिर में शुक्रवार को श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। विद्वान बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में विधि विधान से श्रीराम दरबार स्थापित किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सुबह माल रोड स्थित डाक बंगले से कलश यात्रा प्रारम्भ हुई। कलश यात्रा के आगे भगवान श्रीराम व माता सीता की मनमोहक झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। यह यात्रा मलिहाबाद चौराहा, डाकघर तिराहा, गुन्नी का चौराहा होते हुये शिवालय पहुंची। श्रद्धालुओं ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। कलश यात्रा मंदिर पहुंचने के बाद मंत्रोच्चार, षोडशोपचार के बीच विधि-विधान से श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...