देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना के सामने श्रीराम ज्वेलर्स से लाखों की चोरी मामले में ज्वेलर्स संचालक पंकज कुमार वर्मा के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- कुंडा थाना से चंद कदम दूर आभूषण दुकान से लाखों की चोरीचोरी की जानकारी जानकारी के अनुसार, कालीराखा निवासी पंकज कुमार वर्मा की कुंडा थाना के सामने श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से आभूषण दुकान है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 21 जून की रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान खोली तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।चोरी गई ...