समस्तीपुर, जून 7 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की  श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में पोस्टमार्टम एवं छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था बहुत जल्द हीं शुरू होगी।इसके लिए सरकार से बात कर जो भी प्रक्रिया होगी उसकी पूर्ती की जाएगी।श्री चौधरी ने कहा की इस मेडिकल कालेज में डाक्टरों की कमी है।जितनी डाक्टरों की पद होनी चाहिए उतनी पद नहीं है।धीरे धीरे पदों पर नियुक्तियां हो रही है।पव्लिक सर्विस कमिश्नर से नियुक्ति होती है।जो नियुक्ति की बात हो रही है। बिहार में एक साथ बहुत मेडिकल कालेज सह अस्पताल खुले हैं।इसके कारण सभी अस्पतालों में डाक्टरों, टीचरों की कमी है।जिस कारण से विभिन्न सुविधा की कमी है।

पोस्टमार्टम सेवाओं की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने कहा की आज से पोस्टमार्टम की सुविधा की शुरुआत की जा रह...