रांची, दिसम्बर 31 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के कुम्हारटोली स्थित श्रीराम जानकी हनुमान मंदिर की दूसरी वर्षगांठ बुधवार को मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर स्वर्णरेखा नदी की उद्गमस्थली रानीचुआं पहुंची। वहां से पवित्र जल लाकर भगवान का जलाभिषेक किया गया और वर्षगांठ की शुरुआत की गई। कलश यात्रा को जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, समाजसेवी बजरंग महतो, केदार महतो और प्रेम सागर केशरी ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद मंदिर में अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.