गढ़वा, मार्च 5 -- डंडई। प्रखंड के रारो गांव के नकछेदी घुटरा में गुरुवार को श्री राम-जानकी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। उस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नेऋभाग लिया। भूमि पूजन के दौरान पूरा गांव जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। उससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यजमानों ने सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन की रस्म पूरी की। उसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कुदाल चलाकर मंदिर की नींव की खुदाई शुरू की और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उस दौरान विश्वनाथ साव, कुश पासवान, कन्हाई विश्वकर्मा, रमकेवल गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद यादव, लालबहादुर सिंह, प्रताप यादव, संतोष यादव, रामबदन सिंह, संजय पासवान व रामलाल साव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.