बाराबंकी, मई 4 -- रामसनेहीघाट। सुमेरगंज कस्बे के प्राचीन बूढ़े हनुमान मंदिर में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का पावन प्रसंग सुनाया गया। प्रयागराज से पधारी कथावाचिका प्रतिमा तिवारी ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से इस प्रसंग का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचिका ने बताया कि अयोध्या के महाराज दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ के उपरांत चार पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को प्राप्त किया। इनमें भगवान श्रीराम का अवतार समस्त मानव जाति के कल्याण और धर्म की स्थापना के लिए हुआ। जैसे ही श्रीराम जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के जयघोष से गूंज उठा।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- श्रीराम जन्म प्रसंग पर गूंजे जयकारे, भक्तिमय हुआ सुमेरगंज कस्बा ने खड़े होकर भगवान के जन्म की खुशी मनाई और पारंपरिक बधा...