श्रीराम जन्म पर सोहर के गीतों के गूंजा जगजीवन नगर
धनबाद, मार्च 28 -- धनबाद। मानस प्रचार समिति की ओर से रामनवमी पर जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर में श्रीरामचरित मानस से राम जन्म के प्रसंग का सामूहिक पाठ हुआ। शुक्रवार को दोपहर के ठीक 12 बजते ही मंदिरों में भए प्रकट कृपाला दीन दयाला... के जयकारों के साथ शंख, घंटा और घड़ियाल गूंज उठे। श्रीरामचरित मानस के पाठ से वातावरण गुंजायमान हुआ। इसके साथ ही भगवान का पट खोला गया और श्रद्धालुओं ने बड़े ही भाव से भगवान के दर्शन किए। पाठ के बाद महिलाओं ने सोहर गान किया। धनि हो कौशिल्या रानी, राम जनम ली है रामे ..., राम जी जनम लियो आज, अवध में देखो सखी... जैसे गीतों से पूरा जगजीवन नगर गुंजायमान हुआ। प्रभु के बालरूप को टॉफी और खिलौने दिए गए। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन सिंह, विनोद दुबे, निशांत नारायण, रामप्रवेश शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.