श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र के बभनपुरवा में गोविंद दास कुटी पर श्रीराम कथा व ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार रात आयोजन में प्रभु श्रीराम जन्म की कथा व संगीतमयी गुणगान किया गया। जिसे सुनकर भक्त गदगद हो गए। बलरामपुर से आए प्रवाचक अशोक महराज ने श्रीराम जन्म के प्रसंग की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्री हरि ने पहले माता कौशिल्या को अपने मूल रूप में दर्शन दिए। इसके बाद माता के कहने पर उन्होंने नवजात बच्चे का स्वरूप धारण कर लिया और अपनी बाल लीलाओं से सभी को आनंदित करने लगे। संगीतमयी कथा का श्रवण कर लोग झूम उठे और जय श्रीराम का उद्घोष कर राम नाम का संकीर्तन किया। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे लोग कथा के दौरान लोगों के बैठने व पेयजय के साथ ही प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.