बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कलवारी क्षेत्र में स्थित हठ्ठी माता मंदिर परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में वातावरण भक्तिमय हो उठा, जब कानपुर से आईं कथा वाचिका स्तुती ने भगवान श्रीराम के जन्म का दिव्य प्रसंग सुनाया। कथा के इस मार्मिक वर्णन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा में भगवान श्रीराम के जन्म का वर्णन हुआ, पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया। हर तरफ भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और कई लोगों की आंखें भावुक होकर नम हो गईं।कथा वाचिका ने श्रीराम जन्म के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा, धर्म और आदर्शों का पालन करने की प्रेरणा देता है। उनके जन्म का प्रसंग न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.