महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर सिसवा में श्रीराम जन्मोत्सव पर जागरण का आयोजन किया गया। गोरखपुर और गोंडा के कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते रहे। गायक मोनू शर्मा ने हनुमान जी के भजन से शुभारंभ किया। गोण्डा की दीपिका मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। स्थानीय भजन गायक अंशिका सिंह, अंजली गौड़, उमेश जायसवाल, उत्सव शर्मा, दिनेश सोनी शेखर जायसवाल, गजेंद्र जायसवाल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, लालजी सिंह, मनोज केसरी एडवोकेट, अरुण पांडेय, विवेक चौरसिया, कृष्णमुरारी सिंह, अश्वनी रौनियारए गोविंद सोनी, जितेंद्र वर्मा, संजय जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...