अमरोहा, मार्च 27 -- हसनपुर, संवाददाता। श्रीराम जन्मोत्सव पर गुरुवार को श्रीझारखंड महादेव शिव कांवड़ बेड़ा के तत्वाधान में शोभायात्रा निकाली गई। नगर के शिवाला मंदिर से क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी एवं नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने संयुक्त रूप से प्रभु श्री राम की आरती करने के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया।शाम के वक्त गाजे-बाजे संग शुरू हुई शोभायात्रा में मां दुर्गा, राम दरबार, बाबा खाटू श्याम, मां काली सहित विभिन्न झांकियां शामिल थीं। नाग-नागिन के नृत्य ने नगर वासियों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में तमाम युवक भगवान श्रीराम का ध्वज लेकर चल रहे थे। डीजे की राम धुन पर कई भक्तों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा का नगर में मुख्य बाजार, इंद्रा चौक आदि जगहों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली र...