बदायूं, जनवरी 30 -- सैदपुर। वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम करकटपुर में गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय भक्ति ज्ञान कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का शुभारंभ आयोजक विष्णुचित महाराज द्वारा विधिवत पूजन के साथ किया गया। कथा के प्रथम दिन रामानुजाचार्य महाराज ने अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीराम की महिमा का रसपान कराया। श्रीराम कथा पांच फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयोजक विष्णुचित महाराज ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, तालेवर सिंह चौहान, सुमित कुमार शाहर सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...