गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। इंदिरापुरम और वैशाली क्षेत्र में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को भव्य बाईक रैली निकाली गईं। सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही और जयश्रीराम का उद्घोष कर श्रद्धालुओं ने उत्साह का माहौल बनाया। इंदिरापुरम में शोभायात्रा मनोकामना सिद्ध मंदिर एवं स्वर्ण जयंती पार्क के पास से शुरू हुई और नीतिखंड, शक्तिखंड, मंगल चौक, श्री राम चौक, एटीएस सोसायटी, वैभव खंड और ऑरेंज काउंटी होते हुए चामुंडा मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं वैशाली विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई।यूपी गेट पुलिस चौकी के पास से यात्रा शुरू हुई और सनवैली स्कूल, गुरुद्वारा सेक्टर 1, महागुन मॉल, शिव शक्ति ...