भदोही, मार्च 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामनवमी पर्व पर रात्रि दस बजे तक नगरीय इलाकों में प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकलती रही। नगर पालिका परिषद गोपीगंज रात दस बजे तक शोभा यात्रा निर्धारित स्थलों पर भ्रमण करती रही। इसमें शामिल भक्तों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला।दिन मे जन्मोत्सव के साथ पूरे नगर मे उत्सव का माहौल बन गया। रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी, रामजी की सेना चली आदि सुमधुर गीत की ध्वनि पर थिरकते लोग पूरे नगर का भ्रमण किया। धर्म ध्वजा लहराते हुए निकले लोग देवी देवताओ की आकर्षक झांकी व प्रभु श्री राम का रथ के साथ आगे बढ़ते रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी भान सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय, चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। शोभा यात्रा मे...