श्रीराम जन्मोत्सव और मां दुर्गा महोत्सव प्रारंभ
मेरठ, मार्च 19 -- नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में भारतीय पांडव सेना के तत्वधान में चल रहे श्री राम जन्मोत्सव व चैत्र नवरात्र मां भगवती दुर्गा पूजा महोतसव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिकुंज हरिद्वार की छात्रा रोहिणी उपाध्याय, सतीश चंद्र मौर्य द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई। प्रथम दिन मां दुर्गा समेत अन्य देव प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा के साथ मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम संयोजक रणधीर उपाध्याय ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिन मां के विभिन्न रूपों की आराधना की जाएगी और श्रीराम नवमी को राम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। यह उत्सव क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्रम में ओमवीर भड़ाना, दीपक कश्यप, अनीता उपाध्याय, प्रीति, पूनम गुप्ता, विष्णु कश्यप आदि का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.