बिजनौर, दिसम्बर 23 -- नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत शहर के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में कदम उठाया गया है। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने 'श्रीराम चौराहे' के जीर्णोद्धार के बाद वहां स्थापित किए गए गदा और धनुष बाण का नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इस मौके पर चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि श्रीराम चौराहे की तर्ज पर नगर के अन्य प्रमुख चौराहों का भी जीर्णोद्धार होगा। इसी क्रम में शक्ति चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नगर पालिका बिजनौर को महात्मा विदुर की पावन भूमि 'विदुर नगर' के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए संकल्पित है। बिजनौर को महाराजा भरत की जन्मस्थली बताते हुए पालिका अध्यक्ष ने घोषणा की कि प्रदर्शनी मैदान में महाराजा भरत की ...