अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में रामनगरी के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान श्रीराम चिकित्सालय में किए गए व्यापक जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। चिकित्सालय के पुराने इमरजेंसी ब्लॉक, एक्स-रे ब्लॉक और ओल्ड वार्ड का पूर्ण रूप से जीर्णोद्धार कराया गया है। इसमें नई फ्लोरिंग, पार्टीशन, फॉल्स सीलिंग, आधुनिक बेड, एसी और पंखों की व्यवस्था की गई है। साथ ही अस्पताल में 100 से अधिक फुली ऑटोमेटिक फाउलर बेड लगाए गए हैं। आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, ईएनटी और डेंटल चिकित्सा के लिए उच्च गुणवत्ता के अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.