कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। जागेश्वर मंदिर सेवा समिति मसवानपुर के नौ दिवसीय श्री राम महोत्सव में गुरुवार को पंडित रविकांत महाराज ने जागेश्वर मंदिर में श्रीराम कथा का रसपान कराया। भगवान श्रीराम का विवाह होकर अयोध्या आगमन से मंच पर आनन्द की छटा बिखरी। पंडित रविकांत बोले, माता कैकेयी के दो वरदान मांगने पर भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास और अपने बेटे भरत को राजगद्दी मांगी। आज्ञा का पालन करते हुए भगवान श्रीराम वनयात्रा पर चल पड़े। यहां समिति के महामंत्री प्रमोद मिश्रा, सुशील अवस्थी, संयोजक अनिल कुमार शुक्ल, रामू कुशवाहा, उपाध्यक्ष सजंय प्रकाश सिंह, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...