देवघर, मार्च 17 -- पालोजोरी प्रतिनिधि ब्लॉक रोड स्थित मां लखी मंदिर परिसर में चल रहे 9 दिवसीय मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के संगीतमय जीवन कथा सह श्रीराम कथा को लेकर सोमवार को पूर्णाहुति के साथ महंत भोजन व महाप्रसाद का वितरण किया गया। उसके साथ ही 9 दिवसीय भव्य अनुष्ठान का विधिवत समापन हो गया। साथ ही भंडारा का अभी आयोजन हुआ। 9 दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन में राधाकृष्ण सेवा समिति के सदस्य जुटे हुए थे। इससे पूर्व श्रीराम कथा के नवें व अंतिम दिन रविवार रात्रि कथा वाचक कुलदीप महाराज ने श्रीराम राज्याभिषेक व राम राज की स्थापना का कथा सुनायी। इससे पूर्व शिव-पार्वती संवाद, श्रीराम जन्म, राम वनवास, सबरी मिलन, सीता हरण, हनुमान जी द्वारा किए अशोक वाटिका प्रकरण, रावण वध के बाद श्रीराम जी की अयोध्या वापसी पर अयोध्यावासियों द्वारा किए गए स्वागत के ...