गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम मे चैत्र नवरात्र के अवसर होने वाले रामकथा के प्रथम दिवस कथा मंच का उदघाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजय कुमार, एएसपी राहुल देव बड़ाइक और वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल, शहर थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अयोध्या के पूज्य संत श्री बालस्वामी अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य और उनके साथ आए विद्वत आचार्यों व वादकों की टीम द्वारा संगीतमय कथा वाचन का प्रारंभ मंगलाचरन के साथ हुआ। मौके पर एसपी ने अपने संबोधन में जिलेवासियों को धूमधाम से अपना पर्व मनाने अपील की। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में वर्णित श्रीरामजी के मर्यादापूर्ण चरित्र से लोग प्रेरणा लें और अपने जीवन में उसे उतारने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि ज...