बलिया, अप्रैल 29 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। शक्ति सम्राट महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं वर्णन सुनाकर श्रोताओं को निहाल कर दिया। बताया कि जब प्रभु श्रीराम अपने महल के आंगन में घुटनों के बल चलते हैं, उनके पायल के रूनझुन की आवाज और मधुर मुस्कान से अयोध्यावासी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उन्होंने ' रून झुन बाजे पग पैजनिया, अंगनैया बिहरे राम लला' की प्रस्तुति से संपूर्ण पंडाल को भक्ति में विभोर कर दिया। क्षेत्र के बघेजी स्थित नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित विष्णु महायज्ञ में मंगलवार की रात प्रवचन में महाराज ने प्रभु श्रीराम के बाल लीला और गेंद खेलने आदि से जुड़े प्रसंगों का वर्णन सुनाया। श्रोता भक्ति में मगन होकर जय श्रीराम व हर-हर महादेव के जयघोष करते रहे। उधर, बुधवार को यज्ञाचार्य अभिषेक शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मंत...