अमरोहा, अक्टूबर 4 -- जोया। कस्बे में 22 सितंबर से चल रही रामलीला में शुक्रवार को राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के तीर से अहंकारी रावण का पुतला धू धू कर जलने लगा। रावण का अंत होते ही रामलीला ग्राउंड आतिशबाजी से जगमगा उठा। श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। वहीं दशहरा मेले में युवाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शुक्रवार को दशहरा मेले में भगवान राम के स्वरूप में सजे कलाकारों के साथ ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो व रामलीला कमेटी अध्यक्ष मयंक कुमार मोनू ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले का दहन किया। रावण के दस शीश कट कर हवा में लहरा रहे थे, पुतला दहन से पहले आतिशबाजी होने से पूरा आकाश जगमगा उठा। वहीं मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से डिडौली पुलिस मौजूद रही। इस दौरान भाजपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.