संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेहदूपार में चल रही श्रीराम कथा के पांचवे दिन कथा व्यास पंडित गौरव कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक एवं विस्तृत वर्णन सुनाया। कथा के दौरान उन्होंने विश्वामित्र द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण को मांगने से लेकर ताड़का वध, राक्षसों से यज्ञ की रक्षा, जनकपुर गमन, फुलवारी प्रवेश तथा भगवान शिव के धनुष भंग करने तक की घटनाओं का भावपूर्ण चित्रण किया।कथा व्यास ने बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीराम ने गुरु विश्वामित्र के आदेश पर ताड़का का वध कर धर्म की रक्षा की और आगे चलकर यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों का संहार किया। इसके पश्चात उन्होंने जनकपुर पहुंचकर माता सीता से प्रथम भेंट तथा फुलवारी प्रसंग का सुंदर वर्णन किया, जिसे सुनकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.