श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर संस्कारों के संरक्षण में जुटे मातृशक्ति : मिथिलेश्वर मिश्र
रामगढ़, अगस्त 21 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड की महिला इकाई मातृशक्ति के तत्वावधान में मान्या बैंक्वेट हॉल एंड रिजॉर्ट, बिंझार, रामगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र मुख्य बौद्धिककर्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मातृशक्ति की बहनों को संबोधित करते हुए परिवार और समाज में संस्कारों के संरक्षण के साथ पंच परिवर्तन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्य, सत्य और आदर्श जीवन का प्रतीक है। उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेकर परिवार और समाज में संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति परिवार की संस्कार वाहक है। भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.