लखीमपुरखीरी, जून 12 -- राम वाटिका धाम में शुरू हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथा में तमाम लोग शामिल हुए। कथा व्यास संत रामभूषण दास महाराज उर्फ लद्धड़ बाबा ने मंगलाचरण के साथ ही कथा सुनाई। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव-पार्वती की कथाएं मानव जीवन को भक्ति, त्याग, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन, जय श्रीराम के उद्घोष और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन नौ दिनों चलेगा। यह भी पढ़ें- श्रीराम के आदर्श जीवन में आत्मसात करें: रामभूषण आयोजकों ने लोगों से कथा में शामिल होने की अपील की है।...