बलिया, अक्टूबर 5 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जाम गांव की रामलीला में तीसरे दिन रविवार की शाम को गांव के चट्टी स्थित सरोवर में केवट के द्वारा प्रभु राम, माता जानकी व लक्ष्मण जी को गंगा पार करने व प्रभु राम के द्वारा गंगा पूजन लीला का सजीव मंचन किया गया। इसे देख दर्शक भाव विह्वल हो गये। रामलीला मंचन के दौरान राजा दशरथ के द्वारा प्रभु राम को वनवास भेजे जाने के बाद प्रभु राम भैया लक्ष्मण माता जानकी के साथ वन में जाने के लिए गंगा पार करने के लिए गंगा तट पर आते हैं, जहां निषाद राज केवट नाव में बैठने से पहले प्रभु के चरणों को पानी से पखारने का जिद करते हैं। उनके बीच हो रहे मार्मिक संवाद को सुन सभी दर्शक भाव-विभोर हो गए। अंततः केवट भगवान के पाव पखार कर दोनों भाईयों व माता जानकी को गंगा पार उतरते हैं। इस दौरान केवट के भक्ति पूर्ण गीतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.