सीतामढ़ी, मार्च 28 -- जनकपुरधाम। श्री राम के ससुराल जनकपुरधाम में रामनवमी महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने दूधमती नदी, गंगासागर सरोवर में स्नान कर जानकी मंदिर व राम मन्दिर में पूजा किए। नेपाल हिन्दू जागरण मंच, जानकी मंदिर, राम मंदिर से निकली शोभायात्रा यात्रा जनकपुरधाम के सभी चौक चौराहे से गुजरी। शाम में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल जिला धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह की अगुवाई में राम मन्दिर परिसर में 11 हजार दीप जलाए गये। राम नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर, राम मंदिर, रत्न सागर, अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज, सुंदर सदन सहित अन्य मठ मंदिरों में भंडारा आयोजित किए गये थे।सभी मठ मंदिरों में राम बधाई आयोजित किए गये थे। राम मंदिर में आयोजित राम नवमी महोत्सव में नेपाल तथा भारत के सैकड़ों साधु, सन्यासी भाग लिए हैं।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.