वाराणसी, अगस्त 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम की नीति से यदि विश्व के देश चलें तो संघर्ष खत्म हो जाएगा। यही नहीं सभी की संस्कृतियों का संरक्षण भी होता रहेगा। ये बातें पातालपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालकदेवाचार्य ने कहीं। वह दारानगर स्थित पातालपुरी मठ में श्रीराम परिवार गाथा सम्मेलन के सातवें दिन बुधवार में बोल रहे थे।

सम्मेलन का उद्देश्य पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद एवं विशाल भारत संस्थान की ओर से आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य गाथाकार स्वामी बालकदेवाचार्य ने कहा कि अरबों, तुर्कों, मंगोलों ने जहां आक्रमण किया वहां की संस्कृति और जाति तक खत्म कर दी। धर्म बदल दिया, देश का भूगोल बदल दिया लेकिन भगवान राम ने विजेता राजाओं को भी संदेश दिया कि जीत का मतलब यह नहीं की राज्य, जाति और संस्कृति को खत्म कर दिया जाए।

विद्वानों के विचार बतौर...