वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव में रविवार को दो विशिष्ट अनुष्ठान एक साथ संपादित हुए। भक्तवृंद ने एक तरफ प्रभु श्रीराम का तुलसीदल से लक्षार्चन किया। इसी समय सुहागिनों के समूह ने भगवती जानकी का कुमकुमार्चन किया। महोत्सव को 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा के साथ विराम दिया जाएगा। काशी के मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र की धनी वीथिकाएं रविवार को सहस्त्र नाम के घोष से पावन हो गईं। मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम की अंगनाई में बीते 11 दिनों से चल रहे श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के यज्ञ मंडप में वैदिकों ने श्रीराम सहस्त्रनाम के एक लाख मंत्रों   का जप किया। लक्ष तुलसी दल से श्रीराम प्रभु का हरियाली शृंगार किया। स्थानीय एवं तीर्थयात्रा पर आईं महिला श्रद्धालुओं ने देवी सीता को क...