शाहजहांपुर, जून 21 -- शाहजहांपुर। गुलमर्ग आर्य नगर कॉलोनी चिनौर स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ। कथा के प्रारंभ होते ही पूरा क्षेत्र राममय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा वाचक ईश्वरदीन मिश्र ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों, मर्यादाओं एवं धर्म के प्रति निष्ठा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बना सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...