गाजीपुर, अप्रैल 12 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सोनवल गांव स्थित हनुमान मंदिर सरोवर तट पर आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिन रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में भजन-कीर्तन और भगवान श्रीराम के जयघोष से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा। इस अवसर पर बिहार के कथावाचक उपेन्द्र शास्त्री ने श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए, यही श्रीराम का मुख्य संदेश है। कथा के दौरान वनवास, भ्रातृ प्रेम, माता-पिता के प्रति आज्ञाकारिता और प्रजा के प्रति कर्तव्य जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीराम का जीवन केवल धार्मिक कथा न...