प्रयागराज, मार्च 26 -- इलाहाबाद संग्रहालय की ओर से रामनवमी के अवसर पर पाक्षिक प्रदर्शनी के अंतर्गत 'रामजन्म पांडुलिपि प्रदर्शनी' का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि महंत बलवीर गिरि और संग्रहालय की निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह पहल हमारी सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सदैव धर्म के मार्ग पर चलने और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। महंत ने प्रभु श्रीराम की काष्ठ से निर्मित प्रतिमा को प्राचीन शिल्प कौशल की उत्कृष्टता का प्रतीक बताया। साथ ही सभी से प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मर्यादा, सत्य, त्याग व आदर्श आचरण अपनाने का आह्वान किया। निदेशक ने मुख्य अतिथि को तुलसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.