बलरामपुर, फरवरी 15 -- ललिया। क्षेत्र के रतोही स्थित कालीमाता मंदिर परिसर में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ जारी है। कथा व्यास रामानुजाचार्य महाराज अयोध्या की ओर से श्रीरामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों का रसपूर्ण एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से प्रभु श्रीराम के जन्म, बाललीला, वनगमन और भक्तों के प्रति करुणा के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। कथा के दौरान मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म पालन के संदेश पर विशेष प्रकाश डाला जा रहा है। व्यास पीठ से बताया जा रहा है कि श्रीराम का जीवन आदर्श मानव जीवन की प्रेरणा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और रामधुन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों की ओर से श्र...