आजमगढ़, अप्रैल 11 -- रानी की सराय। क्षेत्र के बेलइसा स्थित काली हनुमान मंदिर पर शतचंडी महायज्ञ में शनिवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। अरणीमंथन कर अग्नि प्रज्जवलित कर हवन शुरु किया गया। यज्ञाचार्य पवन पांडेय ने कहा राम के आदर्श अपना कर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। श्रीराम के जीवन आदर्शो से सीख लेनी चाहिए। कथा वाचक हरिदास महाराज ने कथा वर्णन में स्वच्छ विचार रखने पर चर्चा की। महायज्ञ में रामशरण रामायणी अयोध्या और रामनारायण दास फलहारी बाबा ने भी कथा की प्रस्तुति की। समापन 14 अप्रैल को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.